प्रश्न - 𝟏. प्रतिरोध किन किन बातों पर निर्भर करता है ?
उत्तर- प्रतिरोध निम्नलिखित बातों पर निर्भर करता है-
(𝐢) चालक के लंबाई पर
(𝐢𝐢) चालक के मोटाई पर
(𝐢𝐢𝐢) चालक के तार पर
(𝐢𝐕) चालक के ताप पर
प्रश्न - 2. फ्यूज के तार के तीन प्रमुख विशेषताएं को लिखें ?
उत्तर- फ्यूज के तार की तीन प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं-
(𝐢) इसका प्रतिरोध उच्च होता है।
(𝐢𝐢) इस का गलनांक निम्न होता है।
(𝐢𝐢𝐢) घरों में 𝟐𝟐𝟎𝐕 पर 𝟓𝐀 अनुमतांक फ्यूज का व्यवहार किया जाता है
प्रश्न - 3. प्रत्यावर्ती धारा में कौन से दो कमियां हैं ?
उत्तर- प्रत्यावर्ती धारा में निम्नलिखित दो कमियां हैं-
(𝐢) प्रत्यावर्ती धारा से विद्युत लेपन तथा बैटरियों आवेशन नहीं किया जा सकता है।
(𝐢𝐢) यह सुधारा से विद्युत विच्छेदन नहीं किया जा सकता है।
प्रश्न - 4. विद्युत धारा की प्रबलता किसे कहते हैं ?
उत्तर- किसी चालक के किसी अनुप्रस्थ काट से होकर प्रवेश करने वाली आवेशों के परिमाण को विद्युत धारा की प्रबलता कहते हैं।
यदि किसी अनुप्रस्थ काट से 𝐭 समय मैं 𝐐 आवेश प्रवाहित होता है, तो उस काट को पार करने वाले विद्युत धारा
𝐈= 𝐐/𝐭 होगी।
प्रश्न - 5. श्रेणी क्रम संयोजन या समूह किसे कहते हैं ?
उत्तर- यदि प्रतिरोध से होकर समान मान के विद्युत धारा प्रवाहित होते हैं तो ऐसे समूह को श्रेणी क्रम सम्मोहन कहते हैं।
ओम के नियम से—
𝐕𝟏 = 𝐈𝐑𝟏 ⎯⎯⎯⎯ ①
𝐕𝟐 = 𝐈𝐑𝟐 ⎯⎯⎯⎯ ②
𝐕𝟑 = 𝐈𝐑𝟑 ⎯⎯⎯⎯ ③
समीकरण - ①,②,③ को जोड़ने पर-
𝐕𝟏 +𝐕𝟐+𝐕𝟑 = 𝐈𝐑𝟏+𝐈𝐑𝟐 +𝐈𝐑𝟑 ⎯⎯⎯ ④
पुनः, माना प्रतिरोधों का समतुल्य प्रतिरोध 𝐑𝐒 है।
इसीलिए ओम के नियम से—
𝐕= 𝐈𝐑𝐒 ⎯⎯⎯⎯ ⑤
समीकरण ④ और ⑤ से—
⇒𝐈𝐑𝐒 = 𝐈(𝐑𝟏+𝐑𝟐+𝐑𝟑 )
⇒𝐑𝐒 = 𝐑𝟏+𝐑𝟐+𝐑𝟑
व्यापक रूप से—
𝐑𝐬 = 𝐑𝟏+𝐑𝟐+𝐑𝟑 -------
0 Comments
आप अपना राय दें। 👇