Bihar Board 10th Result 2022 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कुछ दिनों में biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com जारी कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मैट्रिक टॉपरों की कॉपियां बोर्ड ऑफिस में आना शुरू हो गई हैं। अब एक्सपर्ट्स से उनकी रीचेकिंग करवाई जाएगी। शनिवार यानी आज मेरिट लिस्ट में ऊपर रहने वाले सभी विद्यार्थियों की कॉपियां आ जाएगी। आज से टॉपरों का इंटरव्यू शुरू हो जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड दो दिनों में इंटरव्यू की प्रक्रिया को पूरी कर लेगा। ऐसे में 28 या 29 को बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। बोर्ड की योजना है कि 30 मार्च से पहले नतीजे घोषित कर दिए जाएं।
मोतिहारी में 25 परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च को गणित की परीक्षा ली गयी थी। इसकी आंसर-की बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को जारी की। आंसर-की पर आपत्ति के लिए 27 मार्च तक का समय दिया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि रिजल्ट 27 मार्च के बाद ही जारी हो सकेगा। उम्मीद की जा रही है कि मैट्रिक रिजल्ट 29 या 30 मार्च को घोषित हो सकता है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। मैट्रिक परीक्षा दे चुके 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मैट्रिक कॉपियों का मूल्यांकन 17 तक होना था। अब कॉपियां पूरी तरह चेक हो चुकी हैं। हालांकि 24 मार्च को मोतिहारी के 25 केंद्रों पर हुए गणित के पेपर की उत्तर पुस्तिकाएं एक-दो दिन में चेक कर ली जाएंगी।

1 Comments
All Link activated
ReplyDeleteआप अपना राय दें। 👇